Aba News

गैस सिलेंडर फटा नहीं… लेकिन जला गया पूरा घर! भेलवा गांव में आग ने मचाया तांडव

गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में रविवार रात खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। संतोष उर्फ सुधीर यादव के घर में रखे नए सिलेंडर से चूल्हा जलाते ही आग भड़क उठी। संतोष की पत्नी ने जैसे-तैसे बाहर भागकर जान बचाई, लेकिन चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों ने लाखों की संपत्ति, कपड़े, बर्तन और अनाज को राख में तब्दील कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया राजेन्द्र दास और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गांवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें इतने विकराल थीं कि बगल के कमरे में रखी लकड़ियां भी धधक उठीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें