Aba News

गिरिडीह में वाइन शॉप कर्मियों ने बकाया वेतन को लेकर समाहरणालय में दी गुहार, छह माह से नहीं मिली सैलरी

गिरिडीह जिले की विभिन्न वाइन शॉप में कार्यरत कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर समाहरणालय भवन पहुंचकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। कर्मचारियों ने उत्पाद अधीक्षक महेंद्र सिंह और गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उन्हें पिछले छह महीनों से आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा वेतन नहीं दिया गया है,

जिससे उनका गुज़ारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे दुकानें छोड़कर सड़क पर उतरकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस पर उत्पाद अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें