में तकनीकी विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने “Samsung Smart Cafe” — शहर का पहला सैमसंग एक्सक्लूसिव शोरूम — का भव्य उद्घाटन 27 जून 2025 को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी व अभियंता विनय कुमार सिंह और सैमसंग झारखंड प्रमुख संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक शोरूम में सैमसंग के सभी प्रीमियम स्मार्टफोन, टैबलेट, वॉच, बड्स और एक्सेसरीज़ उपलब्ध होंगे,

जिनका लाइव डेमो ग्राहकों को तुरंत अनुभव कराया जाएगा। विनय कुमार सिंह ने कहा कि पहले इन उत्पादों के लिए गिरिडीहवासियों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही सारी सुविधाएँ मिलेंगी। सैमसंग के अधिकारी संजय सिंह ने इसे गिरिडीह के लिए तकनीकी अनुभव का नया केंद्र बताया। राज टेलीकॉम के निदेशक रवि राज ने इस स्टोर को ग्राहक संतुष्टि की नई परिभाषा बताया। इस अवसर पर कवि राज, राजकुमार राज, संजीव कुमार, आशुतोष तिवारी, ध्रुव संथालिया, संदीप गुप्ता, राजेश कुमार और मुकेश जलान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













