Aba News

जमुआ में ज्वेलर्स और टेलर की दुकान में सेंधमारी, करीब तीन लाख की चोरी से हड़कंप

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्तरडीह रोड स्थित कसौटी ज्वेलर्स और जेके टेलर की दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात और कपड़ों की चोरी कर ली। कसौटी ज्वेलर्स के मालिक टिंकू प्रसाद वर्मा ने बताया कि सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे की दीवार टूटी हुई है और लॉकर भी क्षतिग्रस्त था,

जिसमें रखे सोना और चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनकी दुकान में दो से तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं पास की जेके टेलर की दुकान में भी चोरों ने सेंधमारी कर करीब दस हजार रुपये के कपड़े चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें