गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे (NH-2) पर झरी पुल के पास शुक्रवार सुबह दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक जाम की स्थिति भी बनी रही।













