Aba News

गिरिडीह में नशा मुक्ति के लिए मिनी मैराथन, युवाओं में दिखा जोश

गिरिडीह जिला प्रशासन और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा “मादक पदार्थ निषेध जागरूकता मिनी मैराथन” का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त रामनिवास यादव ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर की, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, वन प्रमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस मैराथन में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त यादव ने इस आयोजन को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया और सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी को नियमित व्यायाम, वॉकिंग और जॉगिंग करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था, जो गिरिडीह को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें