Aba News

गिरिडीह में आदिवासी किशोरी के अपहरण मामले में जुबेर अंसारी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को सकुशल परिजनों को सौंपा

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले लापता हुई आदिवासी किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। किशोरी के भाई की शिकायत पर लकड़मरवा गांव निवासी जुबेर अंसारी उर्फ कारू अंसारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जानकारी दी कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसकी मदद से किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आरोपी जुबेर अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें