Aba News

हरे निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ पर टिकी बाजार की निगाहें मुंबई

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बेंचमार्क सूचकांक गुरुवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 239.27 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 82,994.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 84.20 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 25,328.95 पर था। विश्लेषकों के अनुसार, इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम विराम के साथ, वैश्विक स्तर पर बाजार रिस्क-ऑन मोड में हैं। लेकिन रेसिप्रोकल टैरिफ मुद्दे का समाधान होना बाकी है, इसलिए लगातार रैली मुश्किल होगी। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर 90-डे विराम समाप्त होने जा रहा है। निकट भविष्य में बाजार का ध्यान इस बात पर रहेगा कि 9 जुलाई के आसपास क्या होता है। अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार सौदों पर बातचीत करने में कौन से देश सफल होंगे, इस पर सभी की निगाहें लगी रहेंगी।” उन्होंने आगे कहा कि संभावित इंडिया-यूएस डील पर सकारात्मक खबरें बाजार के लिए उत्साहवर्धक होंगी। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 41.50 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 56,662.65 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 111.50 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,993.20 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 57.20 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 18,785.05 पर था। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, तकनीकी रूप से, प्राइस एक्शन ने एक इनसाइड डे को भी ट्रेस किया, जिसका मतलब है कि एक बड़े, सिंगल-डे, ट्रेंडिंग मूव की संभावना बढ़ रही है। एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड, अक्षय चिंचलकर ने कहा, “तत्काल प्रतिरोध 25,310-25,360 जोन के अंदर और 25,500 पर उच्चतर है, जबकि तत्काल समर्थन 24,960 और 25,010 लेवल के बीच है। अगर इंडेक्स 25,500-25,800 जोन में आता है तो इसके नीचे, 24,800 वह स्तर है जिसका बचाव बुल्स को करना चाहिए।” इस बीच, सेंसेक्स पैक में, बीईएल, इटरनल, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और टाइटन टॉप गेनर्स थे, जबकि टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 25 जून को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 2,427.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) खरीदार बने रहे, जिन्होंने 2,372.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में जापान, चीन, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि सोल और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 106.59 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,982.43 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.02 अंक की गिरावट के साथ 6,092.16 पर और नैस्डैक 61.02 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,973.55 पर बंद हुआ। –आईएएनएस एसकेटी/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें