Aba News

गिरिडीह पहुंचे बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़ीदेशी, कानून-व्यवस्था और साइबर अपराध पर की समीक्षा

गिरिडीह, 24 जून 2025 – बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़ीदेशी मंगलवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद परिसदन भवन में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अहम मुद्दों पर समीक्षा बैठक की।

आईजी ने साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने, थानों में आम जन की शिकायतों को गंभीरता से लेने और स्कूल-कॉलेजों में विधिक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एसपी डॉ. विमल कुमार सहित जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें