Aba News

समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित हुआ जनता दरबार, उपायुक्त रामनिवास यादव ने सुनीं शिकायतें

गिरिडीह, 24 जून 2025 – जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सूचना भवन स्थित कार्यालय में किया गया, जिसमें जिले भर से दर्जनों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। भूमि विवाद, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल जैसी विभिन्न शिकायतों को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। श्री यादव ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है और जरूरत पड़ने पर लोग मंगलवार और शुक्रवार के अलावा भी आवेदन देकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें