मानवाधिकार संगठन हेल्पिंग कॉर्प्स के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के शिक्षा व निबंधन मंत्री राम दास सोरेन और जमशेदपुर विधायक सरयू राय से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सामाजिक कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए आयुषी चावला प्रकरण में मृतिका को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

मंत्री सोरेन ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, वहीं विधायक सरयू राय ने कोडरमा के संबंधित पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। यह मुलाकात सामाजिक न्याय और सहयोग की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। इस अवसर पर हेल्पिंग कॉर्प्स के अध्यक्ष विशाल गंभीर, उपाध्यक्ष मनोज चावला, जमशेदपुर जिला सचिव अभिषेक राव, लक्ष्मण दत्ता और मृतिका के संबंधी अभिषेक चावला भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













