गिरिडीह के पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में 21 जून 2025, शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने चक्रासन, मयूरासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगाभ्यास कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का यह प्रदर्शन उनकी वर्षों की मेहनत और नियमित अभ्यास का प्रमाण रहा।
प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि विद्यालय में योग शिक्षा के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाती हैं, जिससे बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भी पारंगत हो रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंत आनंद, मेनका महतो, सुरभी सिन्हा, ज्योति सिन्हा, उमा भारती, लवली सिंह, विनोद राय, अरुण राणा, अभिषेक कुमार, मनोज वर्मा और सुरभि सौम्या सहित सभी शिक्षकों की अहम भूमिका रही।



