Aba News

नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां: गिरिडीह में जागरूकता अभियान जोश में”

गिरिडीह जिले में 10 से 26 जून तक चल रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जोरदार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क, समाज कल्याण, नगर निगम, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों की साझेदारी में नुक्कड़ नाटक, LED वैन, VR वैन, मेलों और शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया जा रहा है।

नुक्कड़ नाटकों और गीत-संगीत के जरिए नशे की बुराइयों को रोचक अंदाज में बताया जा रहा है, जिससे युवाओं व ग्रामीणों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। LED और VR वैन से तकनीकी माध्यमों द्वारा नशे के खतरों की जानकारी दी जा रही है, जिससे खासकर युवा वर्ग इस अभियान से जुड़ रहा है।

शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में निबंध, भाषण, क्विज और सेमिनार आयोजित किए गए हैं। वहीं, समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी और होम विजिट्स के माध्यम से घर-घर जाकर नशे के खिलाफ संदेश फैलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें