Aba News

गिरिडीह में रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों के समर्थन में गरजा जनसैलाब, अवधेश कुमार सिंह को बताया ‘गरीबों का गांधी’

गिरिडीह के झंडा मैदान में रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों को मनरेगा मजदूर से भी कम मानदेय मिलने के विरोध में किसान जनता पार्टी और सहयोगी मंचों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

रसोइया सहयोगी मंच की अध्यक्षा खुशबू देवी ने सरकार पर शोषण का आरोप लगाया, वहीं सहिया मंच की एलीजाबेद मुर्मू ने आंदोलन को केंद्र सरकार के कृषि कानून वापसी जैसे संघर्ष की संज्ञा दी। जल सहिया मंच की सुमनी सोरेन ने ऐलान किया कि जब तक सम्मानजनक वेतन नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी किसान मित्र मंच के अध्यक्ष मुंसी मुर्मू के नेतृत्व में अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह से मिले और नारे लगाकर उनके संघर्ष को समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें