15 जून 2025 को अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा प्रखंड बिरनी के ग्राम तुलाडीह स्थित सामुदायिक भवन में भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन लव कुमार सिंहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और देव शक्तियों के आह्वान से हुई, जिसके बाद 50 से अधिक लोगों ने सामूहिक प्रार्थना और मंत्रोच्चारण के माध्यम से आहुतियाँ दीं।

इस अवसर पर दो बच्चों का जन्मदिन भी मनाया गया। यज्ञाचार्य लव कुमार सिंहा ने बताया कि यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के आवाहन पर शताब्दी समारोह की तैयारी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में संस्कारों का संचार और गायत्री मंत्र लेखन के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के अंत में आरती हुई और निःशुल्क मंत्र लेखन पुस्तिकाएं व सद्वाक्य स्टीकर वितरित किए गए।













