खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों की योजना बनाई।

उन्होंने ग्राम चौपालों, हाट-बाजारों, प्रतियोगिताओं और प्रभात फेरियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक इस अभियान से जुड़कर गिरिडीह को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।












