Aba News

जनता की संतुष्टि से मिलती है सेवा की प्रेरणा: उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिया समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश

गिरिडीह के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामनिवास यादव ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्रता एवं पारदर्शिता के साथ जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।

समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ने लगभग 60 फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन, शिक्षा, आवास, राशन कार्ड और पेयजल जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही। उपायुक्त ने कहा कि जनता से संवाद और त्वरित समाधान ही जनकल्याण की नींव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें