गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद घटना पर हर कोई शोक जता रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी इस हादसे पर अपना दुख जाहिर कर रही हैं। हादसे के 24 घंटे बाद शुक्रवार को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लेकिन, वह ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गए।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!”
हादसे पर देर से पोस्ट करने पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ”24 घंटे लेट हो आप बंधु”
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ”आप ये जया जी से परेशान होकर कह रहे हैं या फिर विमान दुर्घटना के लिए कह रहे हैं, क्योंकि दुर्घटना को तो 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गया है।”
अन्य यूजर ने लिखा- ”आपको आज पता चला है, इस हादसे के बारे में?”
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ”थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए था सर आपको, इतनी जल्दबाजी क्यों है, शांति से पोस्ट करते।”
एक अन्य शख्स ने कहा, ”घटना से स्तब्ध होकर बेहोश हो गए थे क्या सर? शायद अभी होश आया है तो आज ट्वीट कर रहे।”
बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा।
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”
–आईएएनएस
पीके/एबीएम
अहमदाबाद विमान हादसे पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, यूजर्स बोले- ‘आप 24 घंटे लेट हो बंधु’

Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार
जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह: भंडारीडीह में बियर लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
तेलोडीह के लोहपिटी आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, बच्चों का राशन और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
भविष्य अधर में”: होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर डुमरी में प्रशासन अलर्ट, लगातार फ्लैग मार्च | स्रोत: गिरिडीह
रामनवमी को लेकर डुमरी में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी |
ग्राहक दिवस पर सम्मानित हुए विजेता, लकी ड्रा में कार जीतकर खुश हुए ग्राहक
अवैध खनन पर सख्ती: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
आस्था में डूबा गिरिडीह: चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया प्रथम अर्घ्य
गांडेय गोलीकांड का खुलासा: 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: अनुमंडलीय अखाड़ा समिति की बैठक में शांति और सौहार्द पर जोर
हाथी से हुए नुकसान पर राहत: करहरबारी व जीतपुर पंचायत में मुआवजा वितरण
धर्म परिवर्तन के बाद SC आरक्षण खत्म: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला |