गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में खोरों डैम के पास 10 जून को बाइक सवार साधु कुमार और उनके भाई मनोज साव से डेढ़ लाख रुपये की लूट की गई थी।इस मामले में तिसरी थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकायन निवासी सिकन्दर तुरी, रमेश कुमार, श्रवण तुरी और विक्की दयाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूट की गई मोटरसाइकिल, दो अन्य बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।












