सलूजा गोल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई सुब्रतो कप के दूसरे दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंडर-17 आयु वर्ग के पहले मैच में नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गाज़ीपुर ने सनबीम सन सिटी, वाराणसी को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नोबल स्कूल की टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और मजबूत डिफेंस के साथ गोल करने के मौके भी बखूबी भुनाए।

वहीं दूसरे मैच में डीपीएस वाराणसी और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।













