सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर बिरसा जयंती समारोह समिति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, माले नेता राजेश सिन्हा, समिति अध्यक्ष रविकांत सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, उपमुखिया संजय यादव, डीलर सहदेव मुर्मू, ए टुडू, श्यामसुंदर हंसदा, पवन किस्कू, अनिल हेमरम, बादल मरांडी, सोनालाल मुर्मू और रिंकू भदानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने भगवान बिरसा के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।













