गिरीडीह के मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के पास गद्दा बनाने वाले मोहम्मद शाहिद के कार्यस्थल पर जनरेटर से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मिक्सर मशीन के ड्राइवर की सतर्कता से पाइप की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।













