Aba News

एकादशी पर श्याम सेवा समिति ट्रस्ट का भव्य आयोजन, हुआ महायज्ञ व भंडारा

गिरिडीह, सोमवार: श्याम सेवा समिति ट्रस्ट परिवार द्वारा आज गिरिडीह के श्याम मंदिर परिसर में एकादशी और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन, हवन व भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कृष्णा बगड़िया सपरिवार ने 12 घंटे का महामंत्र जप कर मानव कल्याण और राष्ट्र की उन्नति की कामना की।

संध्या के समय दीप महायज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव प्रकाश बगड़िया, पवन चूड़ीवाला, दिलीप बगड़िया, रमेश बुधौलिया, दीपक शर्मा, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज और श्याम सेवा मंदिर कमिटी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें