इस सप्ताह गिरिडीह जिले के सरिया बाजार में विद्युत संघर्ष समिति के अध्यक्ष विशाल गंभीर, सचिव जिम्मी चौरसिया और सरिया व्यवसायिक संग के अध्यक्ष संजय मोदी ने विद्युत विभाग की मनमानी कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने सरिया पावर ग्रिड और सबस्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्युत विभाग को लिखित अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही कटौती और खराब सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। विशाल गंभीर ने बताया कि बगोदर सरिया की धरती हमेशा से संघर्ष की भूमि रही है और वे लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

संजय मोदी ने विभाग के एसीवी और सहायक अभियंता राकेश कुमार से बात कर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। विद्युत विभाग ने इस मामले को संज्ञान में लेकर सुधार की पहल करने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर राहुल गंभीर, अम्बर जैन, चंदन रजक, मोहम्मद अलीम, विनोद मंडल, मंटू गुप्ता, हैपी अग्रवाल, संदीप अग्रवाल सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।













