Aba News

गिरिडीह में ईद-उल-जुहा पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया

शनिवार को गिरिडीह जिले में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व बड़ी धूमधाम और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। शहर के बरवाडीह, मोहनपुर, भंडारी डीह, सिकदारडीह सहित विभिन्न ईदगाहों में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवक और बच्चे नमाज अदा करने पहुंचे।

इस मौके पर सभी ने हज़रत इब्राहिम और उनके पुत्र हज़रत इस्माइल की कहानी को याद किया, जब हज़रत इब्राहिम ने खुदा के हुक्म पर अपने पुत्र को कुर्बान करने का प्रयास किया था, लेकिन अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया। यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। गिरिडीह में इस त्यौहार को मेलजोल और भाईचारे के साथ मनाकर समुदाय ने आपसी सौहार्द को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें