Aba News

हथियार के साथ युवक चंदन वर्मा गिरफ्तार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दी जानकारी

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक युवक चंदन कुमार वर्मा को देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जमुआ थाना क्षेत्र के जोरासाख गांव निवासी चंदन, मुखन महतो के आँगन में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ।

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और बेंगाबाद थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें