Aba News

बहुत जल्द बदलेगी खंडोली की सूरत, मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया स्थल का निरीक्षण

गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित खंडोली पर्यटन स्थल का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और आठ इको टूरिज्म हर्ट्स, पार्क, डेडीकेटेड पिकनिक स्पॉट और मरीन ड्राइव जैसी सुविधाओं के निर्माण की घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण के बाद खंडोली पर्यटकों के लिए एक और भी आकर्षक और आरामदायक स्थल बन जाएगा, जिससे न सिर्फ स्थानीय बल्कि अन्य राज्यों से भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें