Aba News

जंगलराज देखा होता तो राहुल गांधी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं करते: केसी त्यागी

जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार, जो कभी सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती था, आज ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ बनता जा रहा है। राहुल के इस बयान पर केसी त्यागी ने कहा कि अगर उन्होंने बिहार में जंगलराज देखा होता तो वह शायद इस तरह की टिप्पणी नहीं करते।

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसी त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी को बयान देने से पहले बिहार के जंगलराज के बारे में जान लेना चाहिए। अगर जान लेंगे तो शायद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़े करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक है। अपराधियों को सजा दिलाई जा रही है।

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से की गई तारीफ को भी त्यागी ने सराहा। उन्होंने कहा, “उमर अब्दुल्ला का बयान स्वागत योग्य है। उन्होंने माना है कि जो काम ब्रिटिश शासन और कांग्रेस सरकार के दौरान नहीं हो पाए, वह अब नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है।”

महाराष्ट्र चुनावों पर राहुल गांधी के आर्टिकल पर जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि इस लेकर चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। राहुल गांधी के आर्टिकल लिखने से कुछ भी नहीं होने वाला है।

भारत की विकास दर की विश्व बैंक ने भी सराहना की है। इसे जदयू प्रवक्ता ने गौरवान्वित करने वाली खबर बताई। उन्होंने कहा, “विश्व बैंक के नतीजे साबित करते हैं कि यह भारत पहले जैसा नहीं रहा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है, जो भारत के लिए गर्व की बात है।”

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें