Aba News

पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल: गिरिडीह मेयर सुनील पासवान ने मां के नाम किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह के वर्तमान मेयर और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान ने एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने आँगन में अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दास और उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।

उन्होंने यह पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर किया। पासवान ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना ही धरती पर संभावित प्रलय से बचने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें