Aba News

गिरिडीह में बुर्का पहने फरजाना के साथ हिंदू युवक अभिषेक को देख भड़के लोग, मारपीट के बाद पुलिस के हवाले किया

गिरिडीह के आजाद नगर में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब बुर्का पहने मुस्लिम युवती फरजाना को हिंदू युवक अभिषेक के साथ घूमते देखा गया। युवती का हिजाब और युवक के हाथ में कलावा देखकर कुछ स्थानीय लोग भड़क उठे और अभिषेक की पिटाई कर दी।

दोनों ने एक-दूसरे को प्रेमी-प्रेमिका बताया, जिसके बाद मामला और गर्मा गया। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला और अभिषेक को थाने ले गई, जबकि फरजाना को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित रखा। दोनों बालिग हैं और एक मिस्ड कॉल के जरिए संपर्क में आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें