उत्तर प्रदेश के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर ‘नरेंदर सरेंडर’ वाली टिप्पणी पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी के भी आगे सरेंडर नहीं कर सकते ना हीं किसी के आगे घुटने टेक सकते हैं।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर ‘नरेंदर सरेंडर’ वाली टिप्पणी पर उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी के भी आगे घुटने नहीं टेक सकते। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए याचना की तब जाकर सीजफायर लागू किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जरूर चीन के सामने घुटने टेक दिए थे, एक लाख करोड़ के यूरेनियम को मनमोहन सरकार में 10 हजार करोड़ में बेच दिया। राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से इन्होंने फंड लिया। ये लोग जरूर घुटने टेकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों ने देश को बेचा है, इनकी बेचने की आदत पड़ी हुई है और पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाते हैं। इनकी सरकार में हमारे फौजियों के सर कत्लेआम करके पाकिस्तानी ले जाते थे, उसका बदला भी नहीं ले पाते थे।
ठाकुर रघुराज सिंह ने बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने बकरा ईद पर कुर्बानी देने की प्रथा पर कहा कि ईमानदारी से कुर्बानी अपने पुत्र की, अपने परिवार के सदस्य की दी जाती है। पुराने दौर में राजा महाराजा भी अपने परिवार की कुर्बानी देते थे। कुर्बानी घर से ही शुरू हुई थी, लेकिन, मुस्लिम पक्ष के लोगों ने बकरे की कुर्बानी शुरू कर दी।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि जीव हत्या करने के बाद हम अपने पीठ को थपथपा लेते हैं। क्या फायदा है इसका, इसका फायदा तो अल्लाह को भी नहीं होगा। स्वीकार योग्य वही कुर्बानी है जो घर से दी जाए, घर से देने की किसी की हैसियत नहीं है, क्योंकि बेटे की कुर्बानी दोगे तो बेटा सबसे पहले आप को ही काट देगा।
आतंकी हाफिज सईद के बयान को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के नहीं लेकिन पाकिस्तान के पीएम बन सकते हैं। हाफिज सईद ने 6 दिन पहले अपने कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान में कहा कि हिंदुस्तान में मोदी की सरकार काफिरों की सरकार है, वहां पर कांग्रेस की सरकार होनी चाहिए, तब हमको फायदा होगा।
बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भोपाल में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी किसी के भी आगे सरेंडर नहीं कर सकते : ठाकुर रघुराज सिंह

–आईएएनएस
एएसएच/जीकेटी
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
बाल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय व सी-लैब में करार
जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह: भंडारीडीह में बियर लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
तेलोडीह के लोहपिटी आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, बच्चों का राशन और गैस सिलेंडर ले उड़े चोर
भविष्य अधर में”: होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन
चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर डुमरी में प्रशासन अलर्ट, लगातार फ्लैग मार्च | स्रोत: गिरिडीह
रामनवमी को लेकर डुमरी में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी |
ग्राहक दिवस पर सम्मानित हुए विजेता, लकी ड्रा में कार जीतकर खुश हुए ग्राहक
अवैध खनन पर सख्ती: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
आस्था में डूबा गिरिडीह: चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया प्रथम अर्घ्य
गांडेय गोलीकांड का खुलासा: 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: अनुमंडलीय अखाड़ा समिति की बैठक में शांति और सौहार्द पर जोर
हाथी से हुए नुकसान पर राहत: करहरबारी व जीतपुर पंचायत में मुआवजा वितरण
धर्म परिवर्तन के बाद SC आरक्षण खत्म: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला |