सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के टावर चौक पर भारतीय सेना के सम्मान में “जय हिंद सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने भारतीय सेना को सैल्यूट करते हुए कहा कि देश की जनता आज अमन-चैन की नींद सो रही है, यह हमारे वीर जवानों की देन है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और कहा कि सरकार ने पहले कदम उठाया होता तो पहलगाम की घटना टल सकती थी। कार्यक्रम में सेना से सेवानिवृत्त अमित रंजन को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभा को धनंजय कुमार सिंह, सतीश केडिया, मोहम्मद अली खान, प्रो. मंजूर अंसारी, राजेश तुरी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

मौके परनरेश वर्मा ,कृष्ण सिंह, सनाउल हक, सिकंदर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नूरी, प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन ,जुनैद आलम, गुलाम मुस्तफा सिकंदर सीताराम पासवान, सब्बीर खान, सुलेमान अख्तर ,पंकज सागर ,प्रदीप पांडे, उपेंद्र सिंह, जमुना शर्मा, एनुअल, नेसाब,सुजीत मंडल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता थे।












