Aba News

डुमरी: बाइक चोरी के मामले में शंकर तुरी और सदाम अंसारी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

निमियाघाट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही निवासी शंकर तुरी और सदाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अरगाघाट में 27/28 मई की रात राहुल शेख की बाइक (WB 58E 3251) चोरी हो गई थी,

जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई बाइक समेत दो अन्य बाइक – काले रंग की पैशन प्रो और सीडी डिलक्स भी बरामद की। दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें