समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समन्वय सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के पारदर्शी व सुनियोजित क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों को लाभ पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लंबित म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निपटारे, भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान और मनरेगा की योजनाओं में तेज़ी लाने पर जोर दिया गया।













