गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 35.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 19 गांजा भरे सिगरेट बरामद किए हैं।

सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में साहू मोहल्ला निवासी सुरेश साव और उनके पुत्र कौशल कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।












