बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित अटका के जमुना नगर में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर करीब 6 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए।

दुकान संचालक सुधीर प्रसाद सोनी को गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी मिली, जब उन्होंने दुकान का टूटा ताला और सामान गायब देखा। चोर बक्सा को तोड़कर उसे आधा किलोमीटर दूर खेत में फेंक गए थे। घटना की सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे और छापेमारी अभियान शुरू किया।

अटका पूर्वी के मुखिया संतोष प्रसाद और पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव ने इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।












