Aba News

गिरिडीह में झामुमो का सरना धर्म कोड को लेकर विशाल प्रदर्शन

गिरिडीह के टावर चौक पर झामुमो जिला समिति के बैनर तले आज हज़ारों की संख्या में आदिवासी समुदाय एकत्र हुआ और सरना धर्म कोड की मान्यता की माँग को लेकर ज़ोरदार धरना दिया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कहा कि जैसे झारखंड एक अलग राज्य बना, वैसे ही 12 करोड़ आदिवासियों की पहचान के लिए सरना धर्म कोड भी मान्य होगा।

धरने में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार पर आदिवासी अस्मिता की उपेक्षा का आरोप लगाया और पाँच वर्षों से लटके इस मुद्दे पर फ़ैसला न लेने को भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहनवाज अंसारी और संचालन अजीत कुमार पप्पु व कोलेश्वर सोरेन ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें