Aba News

डमरगुरहा और जगनुडीह में जले ट्रांसफार्मर पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने जताई चिंता, राजेश यादव ने की बदलाव की मांग

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने गिरिडीह जिले के डमरगुरहा और जगनुडीह गांवों में जले हुए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है, खासकर जगनुडीह में जहां महीनों से बिजली गुल है।

डमरगुरहा के ट्रांसफार्मर मामले में बिजली विभाग से संपर्क कर उन्हें जल्द बदलाव का आश्वासन मिला है। राजेश यादव ने सरकार से बिजली विभाग की मैनपावर और संसाधन की कमी पर ध्यान देने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें