Aba News

डीआरडीए गिरिडीह में विकास योजनाओं की सख्त समीक्षा, स्मृता कुमारी ने दिए निर्देश

गिरिडीह के डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने बगोदर, बेंगाबाद, बिरनी और डुमरी प्रखंड के अधिकारियों के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध रूप से पूरी हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए। बैठक में डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने भी योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें