Aba News

गिरिडीह में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष अभियान, 40 हजार से अधिक होंगे शामिल

गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DMCAE) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समावेशी और निष्पक्ष मतदान को लेकर दिव्यांग मतदाताओं को सूचीबद्ध करने पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन दिव्यांगों का नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें विशेष अभियान के तहत जोड़ा जाए। वहीं पहले से पंजीकृत लेकिन चिन्हित नहीं हुए दिव्यांगों को फॉर्म 8 के माध्यम से चिन्हित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि गिरिडीह जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40,303 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के कुल 1,02,958 युवा मतदाताओं को भी सूचीबद्ध किया गया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि दिव्यांग मतदाताओं को जिला आइकन के रूप में चिन्हित कर प्रस्ताव भेजें और NGOs/CSOs की मदद से सुविधा युक्त मतदान सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें