गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोग दहशत में जी रहे हैं। हाल ही में 22 मई की रात पोबी रेलवे क्रॉसिंग के पास बंटी और विशाल स्वर्णकार पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर लूटपाट की और गोली चलाई |
जिससे दोनों घायल हो गए। इससे पहले भी अंसारी ज्वेलर्स के मालिक और व्यापारी मनोज साहू पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। मामले में पुलिस ने जमुआ कांड संख्या 102/2025 दर्ज कर लिया है और एस.आई.टी. का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और राजनीतिक दलों ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।



