Aba News

“एक राष्ट्र, एक चुनाव — बरगंडा में छात्रों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक हुई सार्थक चर्चा”

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंच से बच्चों ने भी अपनी बात रखी और लोकतांत्रिक प्रणाली में सुधार की इस पहल पर अपनी राय स्पष्टता से रखी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि विकास की प्रक्रिया को भी गति देगा। उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति इसका मसौदा तैयार कर रही है, जिससे चुनावी खर्च घटेगा और प्रशासनिक ऊर्जा बचाई जा सकेगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप डंगायच, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, प्रकाश सेठ, दिनेश यादव,मुकेश साह,लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज,संतोष गुप्ता हरमिंदर सिंह बग्गा,नलिन कुमार,राजेंद्र लाल बरनवाल, सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता एवं आचार्य दीदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें