Aba News

Jharkhand Liquor Scam : देर रात तीन गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी, विनय चौबे के लिए सीएम से खास मांग

झारखंड में 33.44 करोड़ रुपये के बड़े शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार देर रात 3 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जियाडा रांची प्रक्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम ऑपरेशन एंड फाइनेंस सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास, तथा मार्शन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों की बुधवार को घंटों पूछताछ के बाद मेडिकल जांच भी की गई, जिसके बाद उन्हें देर रात गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे विनय चौबे और गजेंद्र सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष आईएएस अधिकारियों ने विशेष अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जेल मैनुअल के अनुसार विनय चौबे को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, खासतौर पर उनके खान-पान और दवाइयों का खास ध्यान रखा जाए क्योंकि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें