Aba News

व्यावसायिक रंजिश में छोटे भाई की हत्या करने वाले अजय राम को उम्रकैद

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोरीडीह गांव में 20 मई 2023 को बड़े भाई अजय राम ने अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ मिलकर व्यावसायिक रंजिश के चलते छोटे भाई विजय राम की पेट्रोल छिड़ककर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी अंजना देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा।

करीब 20 महीने की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गिरिडीह कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 4 ने अजय राम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले के बाद अंजना देवी भावुक हो उठीं और न्याय मिलने पर आभार व्यक्त किया। वकील महेंद्र हजाम ने कहा कि यह सत्य की जीत है और आम लोगों को कानून हाथ में लेने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें