बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में बुधवार को गिरिडीह के चिकित्सकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे आमतौर पर आयुष्मान भारत योजना के नाम से जाना जाता है इसका भुगतान निजी अस्पतालों को कई महीनो से नहीं होने पर चिंता जताया गया और मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से पैसे की भुगतान अभिलंब कराने की मांग की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चिकित्सकों ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश भर के गरीब और जरूरतमंद मरीज का मुफ्त में इलाज होते हुए लंबे समय से आ रहा है जो मरीज के लिए एक बड़ा वरदान है। लेकिन पिछले 10 महीना से निजी अस्पतालों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहां की सरकार की ओर से पैसे का भुगतान नहीं होने से मरीजों का इलाज करने में काफी परेशानी हो रही है। मौके पर डॉक्टर एस के डोकानिया डॉक्टर आजाद खान डॉक्टर रितेश सिंहा डॉ उत्तम जालान डॉक्टर अरविंद कुमार डॉक्टर नीरज डोकानिया आदि मौजूद थे।













