Aba News

झारखंड: 108 एम्बुलेंस कर्मियों की बैठक में चार सूत्रीय मांगों पर निर्णय, हड़ताल की चेतावनी

झारखंड मजदूर मोर्चा के बैनर तले बुधवार को किरण पलिक स्कूल परिसर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में झारखंड के कई जिलों से आए एम्बुलेंस कर्मियों ने सरकार और कंपनी से अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा की।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 29 मई तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो 30 मई से सभी एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में बबली कुमारी, मनोज सुरेन्द्र कुमार, लेहरी मनोरंजन महतो, तपन पंडित, सानो महतो, दिनेश यादव, जय प्रकाश सिंह कर्मकार, लखविंदर महतो और तारनी महतो सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें