Aba News

जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, दोनों पक्षों ने की शिकायत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकोडीह पुरनानगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में भेखलाल साव और उनके पुत्र योगेश्वर साव घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम की है, जब सुनील साव, देवचंद साव और सुधांशु साव हथियार लेकर आए और घर पर ताला लगाने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई,

जिसमें योगेश्वर साव के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया गया, जबकि भेखलाल साव को लोहे की रॉड से चोट पहुंची। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी भेखलाल साव पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें