Aba News

गिरिडीह में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

गिरिडीह के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले दो दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी।

शाम 7 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे बाजार जाने वाले, ऑफिस से लौटने वाले और शाम की सैर पर निकलने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें