Aba News

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, योजनाओं को गति देने पर जोर

बुधवार को गिरिडीह के  में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में तीनों नगर निकायों — नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया और नगर पंचायत धनवार — में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पाइपलाइन, जलापूर्ति जैसी बुनियादी सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई तथा कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने पूर्व की बैठकों में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने और समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय समन्वय स्थापित करने को कहा।

बैठक में उपस्थित बगोदर के माननीय विधायक ने बड़की सरैया नगर पंचायत की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधिकारियों को योजनाओं की भौतिक प्रगति का निरीक्षण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में उप नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें