Aba News

गिरिडीह के सरिया में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, होटल से युवक-युवतियां रंगे हाथ पकड़े गए

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर सरिया के एसडीएम के निर्देश पर कई होटलों और रेस्टुरेंट्स में छापेमारी की गई।

इस दौरान स्टेशन रोड स्थित एरीना गेस्ट हाउस में छापा मारकर दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा गया। छापेमारी की भनक लगते ही होटल का संचालक मौके से फरार हो गया।

छापेमारी टीम में बीडीओ, थाना प्रभारी समेत पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने इलाके के लगभग आधा दर्जन होटलों और गेस्ट हाउस में जांच की, जिससे स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और होटल संचालक की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह के गैरकानूनी धंधों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें